BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

सम्राट चौधरी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल सुबह लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ

सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा के विधान मंडल का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है…

 

पटना (ए)। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सम्राट चौधरी ने बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ लोकभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं सम्राट चौधरी कल सुबह करीब 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फिलहाल सम्राट चौधरी बिहार के डिप्टी सीएम हैं।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, “भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!”

सम्राट चौधरी लोकभवन से निकलने के बाद सीधे नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। यहां पर भाजपा अध्यक्ष ने सम्राट को लड्डू खिलाकर बधाई दी। बिहार को जिस मुकाम पर नीतीश कुमार ने पहुंचाया है, उसे आगे बढ़ाने का काम सम्राट चौधरी करेंगे। बिहार में पहले भी एनडीए की सरकार थी और आज भी एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि जब से राजनीति में आया तब से नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहा। 30 साल उनसे संबंध है। कुछ खट्टे मीठे संबंध भी रहे लेकिन सबकुछ ठीक रहा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा के विधान मंडल का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार ने मुझे सरकार का काम करना सिखाया है। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा। आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है।

Related Posts