भिलाई। दिनांक 19.04.2026 की रात्रि में थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पारा कैम्प 02 भिलाई से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि मृतक डोमन लाल साहू एवं उसकी पत्नी हीरामणि साहू के मध्य पूर्व से घरेलू विवाद होता रहता था।
दिनांक 19.04.2026 को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस दौरान आवेश में आकर आरोपी हीरामणि साहू द्वारा सिलबट्टे से अपने पति के सिर पर प्रहार किया गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 248/2026 धारा 103 BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम: हीरामणि साहू
जप्त सामग्री: घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा
















