BREAKING

4 minutes ago
खास खबरफीचर्डविविध

तेल कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार को सहारा, सेंसेक्स 79000 के करीब पहुंच

कुछ प्रमुख शेयरों में दबाव भी देखने को मिला। एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे। ब्रोडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख रहा, जहां मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई…

 

मुंबई (ए)। कमजोर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 79,000 के करीब पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 445 अंकों की बढ़त के साथ 78,966 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा, जबकि निफ्टी 118 अंक चढ़कर 24,483 पर कारोबार करता दिखा।

बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी, बैंकिंग, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल सेक्टर के शेयरों ने किया। सेक्टरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी करीब 1.88 फीसदी, प्राइवेट बैंक 1 फीसदी और मेटल इंडेक्स लगभग 0.93 फीसदी तक चढ़े।

हालांकि, कुछ प्रमुख शेयरों में दबाव भी देखने को मिला। एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे। ब्रोडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख रहा, जहां मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 0.93 फीसदी गिरकर 94.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI क्रूड 2.19 फीसदी लुढ़ककर 85.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बाजार को सपोर्ट इस खबर से भी मिला कि ईरान, पाकिस्तान में अमेरिका के साथ संभावित शांति वार्ता में शामिल होने पर विचार कर रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली जारी रही। सोमवार को एफआईआई ने करीब 1,059 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब 2,966 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो वॉल स्ट्रीट हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की चाल और अमेरिका-ईरान वार्ता के नतीजों पर निर्भर करेगी।

Related Posts