आज 23 अप्रैल 2026 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि 08:49 तक है। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र के साथ पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि
पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि
शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम, विवाह की तरफ जाएगा। प्रेम, संतान, व्यापार, स्वास्थ्य सब कुछ अद्भुत है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
खर्च की अधिकता थोड़आ मन को परेशान करेगी। खर्चे सही जगह पर होंगे फिर भी थोड़ी स्थिति गड़बड़ रहेगी। प्रेम संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान से खुशहाल समाचार मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है, बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
व्यापारिक सफलता मिलेगी। व्यापारिक विस्तार होगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि
थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। हालांकि सीखने को बहुत मिलेगा। ज्ञानार्जन के लिए अति उत्तम समय। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत, बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम के लिए, संतान के लिए, निर्णय लेने की स्थिति के लिए बहुत अच्छा समय, शुभ समय। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ शुभ संस्कार होंगे। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्वयं में और घर में दिखाई पड़ रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

















