छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की हुई घोषणा

रायपुर। भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई हैः-

पुलिस वीरता पदक: 1. लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला बस्तर, हाल-जिला कबीरधाम, 2.भुनेश्वर साहू, उप निरीक्षक, जिला बस्तर हाल निरीक्षक जिला रायपुर 3. संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा 4. बुधराम कोरसा, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा 5. कमलेश मरकाम, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा, 6. अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा, 7. दिनेश भास्कर, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा, 8. चैतराम गुरूपंच, उप निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा, 9. हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा, 10. प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा, 11. मनोज पुनेम, आरक्षक हाल प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाडा।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदकः महेश राम साहू, निरीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

सराहनीय सेवाओं के लिए पदक: 1. ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, अति. पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर, 2.अनिल कुमार कश्यप, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, 3. हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, 4. नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमाण्डर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई-दुर्ग,

5. वली मोहम्मद, निरीक्षक-अ, योजना/प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, 6. समैया चिपनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, जिला-बीजापुर, 7. सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, 8. तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना रावघाट, जिला कांकेर,

9. हरिशचंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वी वाहिनी छसबल, राजनांदगांव, 10. सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button