दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

AC कोच में क्रिकेट किट बैग में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 5 बैग में 68 किलो से अधिक गांजा बरामद

दुर्ग। मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. के. गुप्ता के दिशा निर्देशन में मंडल टास्क टीम दुर्ग एवं आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के द्वारा लोकसभा चुनाव आचार संहिता के प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा के नेतृत्व में उप निरीक्षक एम.एल.यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति, प्र.आ. व्ही. सी. बंजारे, प्र.आ.वाई के ताम्रकार, द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच नं A-1 के बर्थ नंबर 15 पर सफर कर रहे यात्री को समय 11.15 बजे घेराबंदी कर पकड़कर गाड़ी से उतारा गया, उसके पास रखे

(01) मेहरून रंग ट्रॉली बैग
(02) हरा रंग का ट्रॉली बैग
(03) हरा रंग दो चक्का का ट्रॉली बैग
(04) नीला रंग क्रिकेट किट बैग
(05) लाल काला ग्रे रंग का पिठ्ठू बैग
सभी पाचों बैगो को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।

नाम पता पूछने पर अपना नाम- इरफान खां उर्फ फिरोज, पिता-रमजानी खां, उम्र-28 वर्ष, निवासी-सलेमपुर, थाना-इगलास, जिला-अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया।

सभी 05 बैगो से कुल 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 68 किलो 250 ग्राम पाया गया जिसकी कीमत रू.13,65,000/- (तेरह लाख पैसठ हजार रुपया) के साथ आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को पलासा (आंध्र प्रदेश) से खरीदकर गाड़ी संख्या 12843 पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के A/1 कोच में पलासा से नागपुर होते हुए रेल मार्ग से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बेचने के लिए जा रहा था कि पकडा गया।

कार्यवाही में पकड़े गए उक्त आरोपी व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत पूर्ण दस्तावेज के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना दुर्ग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना दुर्ग द्वारा अपराध क्रमांक 43/24 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 07/04/24 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button