छत्तीसगढ़फीचर्ड

ACB ने आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी सुनीत टोप्पो, निवासी धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि दिनांक 19.08.2025 को धरमजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग द्वारा ग्राम पंडरी महुआ गांव में उसके मां के निवास स्थान पर जाकर तुम लोग शराब बनाते हो बोलकर घर का सामान चेक करने लगे तब प्रार्थी स्वयं मां के पास था।

उसी दिन संतोष कुमार नारंग ने कुछ कागज में उसकी मां का हस्ताक्षर भी ले लिया और उसके बाद उसे और उसकी मां को कड़ी कार्यवाही से बचने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 30.08.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से संतोष कुमार नारंग, आबकारी उप निरीक्षक को 50,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button