BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पैसों के लालच में बैंक खाता किराये पर देकर साइबर ठगी में सहयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14.16 लाख रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला

भिलाई। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खातों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि को प्राप्त करने, स्थानांतरित करने एवं अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से किया गया है।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा चिखली में संचालित एक खाते का उपयोग साइबर ठगी से संबंधित रकम के लेन-देन हेतु किया गया। विवेचना में पाया गया कि खाताधारक द्वारा अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्ति को पैसों के लालच में उपलब्ध कराया गया था।

उक्त खाते को साइबर अपराध में म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया गया, जिसमें लगभग 14,16,645 रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 258/2026 धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटनास्थल :
बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा चिखली एवं थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम : 1. आकाश भट्ट, उम्र 22 वर्ष, निवासी अहिवारा, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री: 1. बैंक खाता संबंधी दस्तावेज।, 2. एटीएम कार्ड, 3. मोबाइल सिम कार्ड।

Related Posts