खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अजिंक्य रहाणे ने तूफानी अर्धशतक लगाकर तोड़े कई रिकॉर्ड, बेहद खास क्लब में हुए शामिल

अंजिक्य रहाणे ने 27 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके साथ ही अंजिक्य रहाणे बेहद खास क्लब में शामिल हो गए हैं…

मुंबई (ए)। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अंजिक्य रहाणे ने 27 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके साथ ही अंजिक्य रहाणे ने एक खास फेहरिस्त में अपनी जगह बना ली है. दरअसल, अंजिक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकार्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है. सुरेश रैना ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 16 गेंदों पर 50 रनों का आंकड़ा पार किया था. चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मैच आईपीएल 2014 में खेला गया था।

बहरहाल, इस फेहरिस्त में अंजिक्य रहाणे दूसरे नंबर पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मोईन अली ने तीसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया है. उन्होंने यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में किया था. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मैच आईपीएल 2022 में खेला गया था।

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर हैं. महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर पचास रनों का आंकड़ा पार किया था. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच आईपीएल 2012 में खेला गया था।

इसके अलावा अंबाती रायडू भी 20 गेंदों पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अर्धशतक का आंकड़ा पार कर चुके हैं. अंबाती रायडू ने मुबंई इंडियंस के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच आईपीएल 2022 में खेला गया था।

बहरहाल, इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button