दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सावन के प्रथम सोमवार को पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में बाबा प्रेम कांवरिया संघ ने कांवर यात्रा प्रारंभ की

भिलाई। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में बाबा प्रेम कांवरिया संघ की कांवर यात्रा सुल्तानगंज से प्रारंभ हुई। उत्तरवाहिनी गंगा नदी में स्नान पश्चात पूजा-अर्चना कर कांवर में जल लेकर लगभग 120 किमी की पदयात्रा आज से प्रारंभ हुई। इस दौरान श्री पाण्डेय ने बताया कि बाबा के जलाभिषेक के लिए सभी उत्साह से परिपूर्ण हैं।

श्री पाण्डेय ने बताया कि सावन के पावन माह में कांवर में लिये जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करना सौभाग्य की बात है। भिलाईवासियों की शुभकामनाएं साथ लेकर हम सभी यहां बाबा से उनकी खुशहाली औऱ समृद्धि की कामना लेकर आये हैं। उत्साह के साथ कांवरिया बोल बम का जयकारा लगाते बाबा धाम प्रस्थान कर रहे हैं।

पूरा कांवरिया पथ केसरियामय में हो गया है, कांवरियों के बोल बम की गूंज से गंगाधाम शिवमय हो चुका है। बाबा प्रेम कांवरिया संघ में रमेश माने, अजय पाठक, विष्णु पाठक, मनीष पाण्डेय, विनोद सिंह, दिलीप केशरवानी, विनोद शंकर द्विवेदी, अनूप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुधांशु सिंह, गोल्डी सोनी, रिंकू साहू, अशोक यादव, वीरेंद्र जैन, विष्णु मिश्रा, शोभित राव, रोहित तिवारी, अशोक यादव, मुकेश सिंह आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button