खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP नेहा पांडेय ने आरोपी ट्रेलर चालक को पीछा कर पकड़ा: पिता- पुत्र का एक्सीडेंट कर भाग रहा था चालक, घायल पिता की हुई मृत्यु

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दीगर राज्य महाराष्ट्र काआरोपी ट्रेलर चालक राजू कन्नाके चढा पुलिस के हत्थे…एक्सीडेंट की घटना को गंभीरता से लेते स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी ने पीछा कर आरोपी ट्रेलर चालक को पकड़ा…पीड़ित पक्ष को राहत राशि दिलाने हेतु की गई कार्यवाही…

खैरागढ़–छुईखदान-गंडई। दिनांक 15.08.2023 को 77वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला खैरागढ़ –छुईखदान–गंडई पुलिस की जिले में चाक चौबंद व्यवस्था उस समय सार्थक साबित हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि थाना ठेलकाडीह अंतर्गत ग्राम सहसपुर दल्ली के पास एक वाहन नया ट्रेलर बाइक सवार पिता पुत्र का एक्सीडेंट कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को मौका घटना स्थल पर रवाना किया गया।

घटना में घायल रमेश देवांगन पिता शंकर लाल देवांगन उम्र 45 साल एवम् खोमेंद्र पिता रमेश देवांगन उम्र 16 साल दोनो सकिन राम नगर चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को डायल 112 के माध्यम से ईलाज हेतु खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ चिकित्सको द्वारा रमेश देवांगन को मृत घोषित किया गया तथा खोमेंद्रा देवांगन को बेहतर ईलाज के लिए पेंड्री मेडिकल रिफर किया गया, साथ ही वारदात कर ट्रेलर चालक सोल्ड ट्रेलर को चलाते राजनांदगांव की ओर तेजी से जा रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ नेहा पाण्डेय द्वारा जिला में तुरंत नाकाबंदी करवाकर स्वयं अपने गन मेन आरक्षक 459 डोमन लाल वर्मा, आरक्षक 1288 अतीश चंद्रवंशी, चालक नईम खान को लेकर आरोपी वाहन चालक का पीछा करने निकली, जिसे समझदारी व सूझबुझ से पीछा करते हुए ग्राम ठेलकाडीह चौक के आगे बिजली ऑफिस के पास में रोका गया।

आरोपी वाहन चालक राजू कन्नाके पिता परस राम कन्नाके उम्र 28 वर्ष सा. ग्राम उर्डी थाना कुडखेरा जिला गड्चिरौली महाराष्ट्र से पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी राजू कन्नाके के खिलाफ थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित पक्ष को राहत राशि दिलाने हेतु श्रीमान कार्यपालिक दंडाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है।

उल्लेखनीय है की आरोपी वाहन नया ट्रेलर है व आरोपी दीगर प्रान्त महाराष्ट्र का है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ नेहा पाण्डेय द्वारा त्वरित कार्यवाही नहीं की जाती तो अवश्य ही आरोपी अन्य दीगर राज्य फरार हो जाता जिसे बाद में पकड़ना मुश्किल होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button