छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सपरिवार पहुंचे निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और छोड़े गए बच्चों के बीच: कुशल क्षेम और समस्याएं सुनने के बाद बांटे कंबल, ड्रायफ्रूट और मिठाइयां

बिलासपुर। जिले में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में योगदान के बाद पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह, पत्नी वंदना सिंह और बच्चों अर्थ व अयान के साथ बारिश के बाद शुरू हो रहे ठंड को देखते हुए वृद्धाश्रम कल्याणकुंज ईदगाह चौक, मदर टेरेसा आश्रम, कुष्ठरोग आश्रम तोरवा और सेवा भारती कुदुदण्ड में गए। वहां कुशल क्षेम और समस्याएं सुनने के बाद सबके कंबल, ड्रायफ्रूट, मिठाइयां आदि बांटी। उन्होंने अपने बच्चों को अन्य लोगों के साथ खुशियां बांटने की सीख दी।

बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी, जहां कुछ बुजुर्गों ने बताया कि उनके परिजनों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एक बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उसके पालक के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु संबंधित थाने को निर्देशित किया।

सेवा भारती में एडॉप्शन प्रकिया पर पूरी वैधानिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया। कुष्ठ आश्रम में पहुंचने पर उन्हें कुष्ठ रोगियों ने परिसर में कुछ जगहों पर फ्लोरिंग की आवश्यकता बताई जिस पर उन्होंने साथ गए आरआई को निर्देशित कर वहां फ्लोरिंग के कार्य हेतु सीमेंट रेती आदि उपलब्ध करवाने को कहा। वहां उपस्थित बच्चों को खिलौने और चॉकलेट दिया। अपने बीच पुलिस अधीक्षक और उनके परिवार को पाकर सभी बड़े प्रसन्न हुए और पुनः आने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button