छत्तीसगढ़फीचर्ड

नशे के विरुद्ध होगी कार्रवाई तेज, प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने नशे की दवा एवं सामग्री बेचने वालों पर रोक लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं, ऐसे दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर नशे के सामानों की बिक्री करने वालों पर कड़ी निगरानी करें और नियमित रूप से जांच करें।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएं, ताकि लोग इस बुरी लत से दूर रहे। इस अवसर पर एसएसपी डॉ.संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव वार्ड 35 दुर्गा नगर निवासी संतोष कुमार साहू ने मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में आने जाने में परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार निगम में शिकायत की लेकिन इसके बाद भी सुधार कार्य नहीं किया गया।

जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग ने आवेदक के सामने ही स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का कार्य करवाया। जिसके बाद आवेदक श्री साहू ने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button