Uncategorised

एसपी त्रिलोक बंसल ने किया चौकी कोटमी का औचक निरीक्षण: साफ सफाई, जप्त माल का निराकरण हेतु दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने आज थाना पेण्ड्रा के पुलिस चौकी कोटमी कला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी परिसर एवं चौकी के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किये। जहां पर चौकी के प्रांगण एवं भवन के साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किये। मालखाने का निरीक्षण पर पाया गया कि 2006 के मामलों का जप्त माल न्यायालय पेश नही किया गया है जिन्हें अविलम्ब न्यायालय पेश करने हेतु चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।

मालखाना की साफ सफाई, व विभिन्न जगहों की जाली खराब होने से उन्हें चेंज करा कर नया लगवाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही चौकी के बाउंड्रीवाल के लिए प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री बंसल जिले में प्रस्तावित नए थाने हेतु ग्राम कोडगार जाकर थाना भवन हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किये।

Related Articles

Back to top button