खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

BCCI ने तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए बढ़ाया आगे

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए आगे बढ़ाया गया है. बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय से शमी के नाम पर सिफारिश की…

नईदिल्ली (ए)। मोहम्मद शमी भारत के लिए वनडे वर्ड कप 2023 में हीरो साबित हुए थे. शमी टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ रहे थे. अब वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मोहम्मद शमी के नाम को खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड के लिए आगे बढ़ाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बीसीसीआई ने स्पोर्टस मिनिस्ट्री से शमी के नाम को अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल करने की गुज़ारिश की है क्योंकि शमी पहले से उस सूची में शुमार नहीं थे. अर्जुन अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड है।

मंत्रालय ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड समेत इस साल के खेल अवॉर्ड्स पर फैसला करने के लिए 12 सदस्यीय समिति बनाई है, जिसकी अगुवाई सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस ए एम खानविलकर करेंगे. उनके अलावा कमेटी में कुल 6 मेंबर और होंगे, जो पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एथलीट हैं।

वर्ल्ड कप में शमी ने बरपाया कहर वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने 7 मैचों में 10.71 की औसत से 24 विकेट झटके थे, जो टूर्नामेंट में किसी भी गेंदबाज़ की ओर से सबसे ज़्यादा थे. विश्व कप के शुरुआती चार मैचों में शमी बेंच गर्म करते हुए दिखे थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ चौथे लीग मैच में हार्दिक पांड्या के चोटिल हो जाने के बाद शमी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांचवें मुकाबले से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और फिर जो हुआ वो सबने देखा. शमी वर्ल्ड कप में सबसे भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे. इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button