खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भाजपा का 43वां जन्मदिन 06 अप्रैल को: 10 लाख जगहों पर होगी पीएम मोदी के भाषण की स्क्रीनिंग, तैयारी जोरों पर

गुरुवार 6 अप्रैल के दिन बीजेपी का स्थापना दिवस आने वाला है. इस दिन को पार्टी जोर शोर से मनाने जा रही है. इसके लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को स्थापना दिवस 6 अप्रैल को होने वाला है. इस दिन को पार्टी धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है. दरअसल, स्थापना दिवस के दिन केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की स्क्रीनिंग 10 लाख जगहों पर करने वाली है. इस बात की जानकारी बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के जरिए सामने आई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में सुबह पार्टी हेडक्वार्टर पर ध्वजरोहण करेंगे. इसके अलावा वो पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री के भाषण को पूरे देश में सुनाया जाएगा. बीजेपी नेता ने कहा, “बूथ लेवल के सभी कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है. साथ ही इसको लेकर कार्यकर्ताओं को एक चिट्ठी भी जारी कर दी गई है।”

6 अप्रैल को बीजेपी अपना 43वां जन्मदिन मनाएगी. पार्टी ने तय किया है कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक बाबा साहब आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा. इस दौरान गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा होगी.

देश भर में कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि पार्टी का झंडा फहराएं और मिठाई व फल बांटें. हर बूथ पर पीएम का भाषण सुनने का निर्देश दिया गया है. हर बूथ अध्यक्ष के घर पार्टी का झंडा लगाया जाए।

बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर सभी बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों पर बाबा साहब की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए. आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाए और मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए किए गए फैसलों पर चर्चा का निर्देश है. 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं चिंतक ज्योति बा फुले की जयंती पर उनके चित्र पर भी पुष्पांजलि का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button