दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रांसपोर्ट व्यापार को बचाने ट्रांसपोर्टर करेंगे 24 अगस्त को महा बैठक

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक प्रभुनाथ बैठा ने जानकारी दी की ट्रांसपोर्ट व्यापार को बचाने हेतु एसोसिएसन की बैठक होटल सेंट्रल पार्क में दिनांक 24 अगस्त दिन बुधवार को शाम 5:30 बजे ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर आयोजित की जा रही है। बैठक एसोसिएशन के संरक्षक इंद्रजीत सिंह (छोटू) की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी तथा प्रांतीय अध्यक्ष सुखचैन सिंह सुखा, विशेष रूप से उपस्थिति रहेगें।

इस बैठक में रायपुर और भिलाई के समस्त गाड़ी मालिक उपस्थित होंगे यह बैठक ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर होगी। इस मंदी मार्केट में सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर पड़ा है बेतहाशा डीजल की रेट में बढ़ोतरी इसका मुख्य कारण है गाड़ियों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है, ट्रांसपोर्टिंग का फिक्स रेट नहीं होने की वजह से छोटे ट्रांसपोर्टर इस व्यापार से बाहर हो रहे हैं।

सबको काम मिले सभी लोग चिंता मुक्त काम करें, इस पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस बैठक में आप सभी लोगों का सुझाव ही महत्वपूर्ण विषय रहेगा हमारे भिलाई में यानी दुर्ग जिले में इतने बड़े-बड़े प्लांट होने के बावजूद गाड़ियों को काम नहीं मिल रहा है ऑनलाइन टेंडर होने की वजह से स्थानीय लोगों का काम करना मुश्किल हो गया है।

इस बैठक में रायपुर भिलाई के जितने भी वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर हैं सभी लोगों से निवेदन है कि कृपया इस महा बैठक में समय पर उपस्थित होने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button