BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नगद 11.98 लाख रुपए आर्टिगा कार में बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

अर्टिगा कार मे बड़ी मात्रा में नगदी रकम परिवहन करते एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा… वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध नगदी रकम बरामद…₹11,98,300/- (ग्यारह लाख अट्ठानवे हजार तीन सौ रुपये) नगद जप्त…नगदी परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार क्रमांक OD 03 Q 8419 कीमती 8,00,000/- रुपये, नगद रकम ₹11,98,300/- एवं 02 नग मोबाईल सहित कुल जुमला ₹20,08,300/- (बीस लाख आठ हजार तीन सौ रुपये) जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही…वाहन में सवार व्यक्ति को नोटो के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस किया गया जारी…

 

महासमुंद। उड़ीसा मार्ग (पदमपुर रोड) पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार (OD 03 Q 8419) को रोककर पूछताछ एवं वाहन में रखे सामग्री की जांच करने पर उड़ीसा निवासी करूणा नाईक (32 वर्ष) के कब्जे से एक थैले में भारी मात्रा में नगदी रकम ले जाते पाया गया।

जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष नगदी की गिनती करने पर ₹11,98,300 नगद प्राप्त हुए।

संदेही से उक्त नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा संतोषप्रद जवाब नही देने व रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकने की दशा में पुलिस द्वारा धारा 106 BNSS के तहत संदिग्ध ₹11,98,300 रुपये नगद एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (अर्टिगा कार क्रमांक OD 03 Q 8419 कीमती 8,00,000 रुपये तथा 02 नग मोबाईल फोन कुल जुमला कीमती 20 लाख 08 हजार 300 रूपये) को जप्त किया गया है।

संदिग्ध राशि जिनसे जब्त की गई-
01- करूणा नाईक, उम्र 32 वर्ष, निवासी- उड़ीसा।

जप्त सम्पत्तीः-
01- नगद रकम ₹11,98,300/-
02- परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (अर्टिगा कार कीमती 8,00,000 रुपये)।
03- दो नग मोबाईल फोन।

जुमला कीमती 20,08,300 रूपये (बीस लाख आठ हजार तीन सौ रुपये)।

Related Posts