दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

2.50 लाख रुपए के 3260 नग ट्रामाडोल कैप्सूल एवं अल्फाजोलम टेबलेट मनोत्तेजक औषधियों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। जिला दुर्ग में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने व कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा नशे के कारोबारियो की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष बंछोर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय व ए.सी.सी.यू प्रभारी सउनि चंद्रशेखर सोनी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना छावनी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नषे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की केम्प-2 लिंक रोड मस्जिद के पास कुछ लोग भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल एवं अल्फाजोलम टेबलेट मनोत्तेजक औषधियों अपने पास रखे है व उसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है,

कि सूचना मिलने पर टीम द्वारा केम्प-2 लिंक रोड मस्जिद के आस-पास घेराबंदी कर श्रवण कुमार ताती, विनय बाफना, परमानंद साहू एवं 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से मनोत्तेजक औषधियां 3260 नग (ट्रामाडोल कैप्सूल एवं अल्फाजोलम टेबलेट) वाण्ज्यिक मात्रा से अधिक कीमती तकरीबन 2,50,000/- रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्यवाही संबंधित थाना से की जा कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर.रूमन सोनवानी, सगीर खान, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अजय ढ़ीमर, मेघराज चेलक व थाना छावनी से सउनि उमाषशंकर झा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी का नाम:-
1. विनय बाफना पिता अभय बाफना उम्र 34 वर्ष सा.जलेबी चौक केम्प 01 भिलाई।
2. परमानंद साहू पिता बसंत राम साहू उम्र 34 वर्ष सा.शारदा पारा केम्प 02 भिलाई।
3. श्रवण कुमार ताती पिता पिता प्रयाग ताती उम्र 47 सा.मकान नं.4-एफ सड़क 85 सेक्टर 06 भिलाई।
4. 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button