खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

CBI ने एनएचएआई के जीएम सहित छह लोगों को घूसखोरी में किया गिरफ्तार, 1.1 करोड़ रुपये किए बरामद

सीबीआई ने डिजिटल उपकरणों के अलावा रिश्वत की रकम सहित 1.10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने काले और भोपाल की निजी कंपनी बंसल कंस्ट्रक्शन के गिरफ्तार अफसरों व कर्मचारियों  समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है…

 

नईदिल्ली (ए)। सीबीआई ने रिश्वत मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के 2 अधिकारियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एनएचएआई के महाप्रबंधक सह परियोजना निदेशक अरविंद काले व डीजीएम बृजेश कुमार साहू शामिल हैं।

 

निजी कंपनी बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्रालि. के निदेशक अनिल बंसल व कुणाल बंसल, दो कर्मचारी छतर सिंह लोधी और सी कृष्णा भी गिरफ्तार किए गए हैं।

 

सभी को नागपुर में आउटर रिंग रोड परियोजना मामले में 20 लाख रुपये की रिश्वत में दबोचा गया है। सीबीआई ने डिजिटल उपकरणों के अलावा रिश्वत की रकम सहित 1.10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने काले और भोपाल की निजी कंपनी बंसल कंस्ट्रक्शन के गिरफ्तार अफसरों व कर्मचारियों  समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई को मिला था इनुपट
आरोपियों के नागपुर, भोपाल और हरदा सहित विभिन्न कार्यालयों और आवासों पर देर रात तक तलाशी जारी रही। एजेंसी को इनपुट मिला था कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में निर्माण कार्य में लगी कंपनी का एक निदेशक कथित तौर पर कंपनी के कर्मचारियों के माध्यम से एनएचएआई अधिकारियों को अनुचित लाभ देने के लिए रिश्वत दे रहा था।

इसमें पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करना, बिलों की प्रक्रिया और सुचारु प्रगति शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button