दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने एएसपी संजय ध्रुव की सौजन्य भेंट

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने एएसपी संजय ध्रुव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल ने भिलाई इकाई के अंतर्गत सभी थानों में पुलिस एवं व्यापारियों के मध्य सामन्जस्य स्थापित करने समन्वय समिति के गठन के संबंध में चर्चा की। चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई इकाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिमण्डल ने सभी थानों के लिए समन्वय समिति के लिए चयनित व्यापारियों की सूची एएसपी को सौंपी और जल्द से जल्द इसके गठन और आगे की रूपरेखा तैयार करने चर्चा की।

चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों में शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों के साथ कई अपराधिक घटनाएं घटित हुईं, जिसके बाद चेम्बर सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से बाजारो में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की। इस संबंध में पूर्व में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया जाए, जिसमें संबंधित थाना और बाजार के व्यापारियों की एक टीम काम करेगी। श्री भसीन ने बताया कि यह टीम पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करेगी।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि समन्वय समिति के गठन को लेकर चेम्बर द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर व्यापारियों की तीन से चार सदस्यीय टीम का गठन किया जा चुका है। जिसकी सूची आज एएसपी संजय ध्रुव को सौंपी जा चुकी है। श्री मिश्र ने बताया कि इस संबंध में आज हमने पुलिस प्रशासन से यह मांग की है कि जल्द से जल्द समिति का गठन कर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक कदम उठाये जायें। भेंट के दौरान मुख्य रूप से दिनेश सिंघल, देवेंद्र भाटिया, मनोहर कृष्णानी, हरीश शर्मा, चिन्ना राव, विनय सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button