दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

CCTNS में बेहतर कार्य के लिए दुर्ग पुलिस के आरक्षक कांशी बरेठ को केंद्रीय गृह सचिव ने दिया अवार्ड: दुर्ग एसपी ने कहा – कांशी बरेठ का काम पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा

दुर्ग। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल काईम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा सीसीटीएनएस की गुड प्रैक्टिस पर कान्फ्रेन्स का अयोजन किया गया। जिसमें सभी राज्यों द्वारा सीसीटीएनएस में किये गये अभिनव कार्यों पर प्रेजेंन्टेशन दिया गया। जिसमें केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला – दुर्ग के आरक्षक कांशी बरेठ को सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य हेतु अवार्ड प्रदान किया गया।

उक्त अवार्ड दिनांक 28.06 . 2021 को पुलिस अधीक्षके प्रशांत ठाकुर , (भापुसे) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदाय किया जाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा कहा गया कि आरक्षक कांशी बरेठ के द्वारा किया गया कार्य दुर्ग पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारियों हेतु प्रेरणा के रूप में है। इसी प्रकार अन्य अधिकारी / कर्मचारियों को भी अपने व्यवसायिक दक्षता में वृद्वि करते हुए लगन से कार्य करना चाहिये।

आरक्षक कांशी बरेठ के द्वारा यह सम्मान पाकर अपने को गौरवान्वित महसूस किया गया। अवार्ड प्रदाय किये जाने के दौरान अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय ) दुर्ग , विजय सिंह राजपूत , उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग , नीलेश द्विवेदी , रक्षित निरीक्षक , दुर्ग एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button