दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

CEO बजरंग दुबे ने सड़क किनारे बैठे आवारा पशुओं के लिए उचित व्यवस्था करने हेतु जारी किए निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देश अनुसार बजरंग कुमार दुबे सीईओ जिला पंचायत द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक लेकर संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किया गया। जिसमे सड़क किनारे बैठने वाले आवारा पशुओं, गौशाला एवं शासकीय भूमि के समतलीकरण हेतु 16 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है।

दुर्ग ब्लॉक में ग्राम पंचायत ननकट्टी, जेवरा चंदखुरी, कोल्हापुरी, खपरी. धमधा ब्लॉक में मुरमुंदा, मुर्रा, नंदनी ख़ुदनी, पथरिया, कोड़िया, लिटिया, बरहापुर. पाटन ब्लाक पाटन महुदा, किकिर मेटा, मर्रा केसरा ग्राम पंचायत का आंगन किया गया है जिसमें आवारा पशुओं के रखने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

सीईओ बजरंग दुबे ने कहा कि मुख्य मार्गो पर बैठने वाले पशुओं को हटाने के लिए जनपद स्तर पर जॉइंट टास्क फोर्स का गठन किया गया जाए जिसमें पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से सम्मिलित होंगे।

जनपद की टीम में करारोपण अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी के नेतृत्व में सचिव, रोजगार सहायक, मेट को आदेशित किया गया है कि वे पशु चिकित्सा विभाग के साथ समन्वय करते हुए कार्य करें।

मुख्य मार्ग के निकट पशुओं के आश्रय स्थल बनाए जाने तथा रखरखाव की निगरानी की व्यवस्था, कांजी हाउस, गौशालाओं की क्षमता वृद्धि करने और तथा अतिरिक्त गौशालाओं को आवश्यकता के आधार पर आकलन के अनुसार गौशाला में व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में पालतू पशुओं के मालिक की जिम्मेदारी तय किए जाने तथा मापदंड प्रावधान प्रस्ताव की जानकारी दी गई।
बैठक में जनपद पंचायत पाटन एवं धमधा उपसंचालक पशु एवं सेवा विभाग, कार्यक्रम अधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button