दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

CGPSC की निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को

दुर्ग। वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को निःशुल्क सीजीपीएससी की कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा एलईएडी-36(चतुर्थ वर्ष में) के माध्यम से छत्तीसगढ़ के आर्थिक-सामाजिक-भौगोलिक रूप से पिछड़े 70 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जो प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना रखते है, बिना किसी फीस के छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की तैयारी करने में सहयोग करने हेतु चयन के लिए 9 अप्रैल, रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है।

किसी भी वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए मुख्य चुनौती सामाजिक पूँजी का अभाव होना ही माना गया है। जिस वजह बहुत से मेधावी और प्रतिभावान छात्र आर्थिक सहयोग के बावजूद अपने आस पास सही मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में कमी तथा व्यक्तिगत चुनौतियों को पहचान कर उन पर कार्य न कर सकने के कारण छत्तीसगढ़ पीएससी जैसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में पीछे रह जाते है।

एलईएडी-36 कार्यक्रम का मूल उद्देश कोचिंग के साथ-साथ परीक्षा की वर्तमान मांगों के अनुरूप छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर मार्गदर्शन और सलाह आधारित तैयारी करवा कर सक्षम बनाना है। लाइब्ररी एवं रीडिंग रूम इन सब कार्यों के अतिरिक्त अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की भी व्यवस्था कैंपस में की गयी है।

यह युवाओं के द्वारा ही रायपुर में वर्ष 2020 से शुरू किया गया एक गैर-लाभकारी सामाजिक संस्थान है। यह केंद्र वर्ष 2012 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.netritvasadhana.org है।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि शुक्रवार 07 अप्रैल 2023 रात- 11:59 बजे तक है। प्रवेश पत्र डाउनलोड 8 अप्रैल से कर सकते है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 9 अप्रैल 2023, दिन रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button