Uncategorised

CGPSC द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक की लिखित परीक्षा 14 फरवरी को दो सत्रों में होंगी आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक की लिखित परीक्षा-2020 रविवार 14 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित की गई है। यह परीक्षा राज्य के 17 जिलों सरगुजा (अम्बिकापुर) बैकुण्ठपुर( कोरिया), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग(भिलाई), दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव एवं बलौदाबाजार के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में होगी। सचिव, लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 में केलक्यूलेटर का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। अभ्यर्थी को अपने साथ डिजिटल डायरी, केलक्यूलेटर, सेल्युलर फोन और पेजर लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्ण रूप से दृष्टिहीन है या जिनके दोनों हाथ नहीं है या जो अपने दाएं-बाएं दोनों हाथों का उपयोग नहीं कर सकते, उन्हें मेडिकल बोर्ड अथवा सिविल सर्जन का  चिकित्सीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर आयोग द्वारा सह-लेखक की सुविधा दी जाएगी।  सह-लेखक की शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी सहायक लेखक की सुविधा प्राप्त करने के लिए सह-लेखक की दो पासपोर्ट साईज की फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, सह-लेखक के रूप में कार्य करने के संबंध में उसकी सहमति के साथ परीक्षा तिथि के 7 दिन पूर्व संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय से संपर्क करने कहा गया है। 

Related Articles

Back to top button