खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

रायपुर। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 27 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे तक अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें येलो और ऑरेंज अलर्ट शामिल हैं. साथ ही एक-दो जगहों पर रेड अलर्ट भी जारी कर चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

साथ ही गरियाबंद, धमतरी और खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट: बालोद जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। देखे पूरा डिटेल…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button