घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 10 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलेगी

आज 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार है। आज करवा चौथ भी है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात उच्च राशि वृषभ में हुआ है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह के आज वृषभ राशि में शशि योग बना है। चंद्रमा का यह गोचर आज गुरु से बारहवें भाव हो रहा है और इस गोचर के दौरान चंद्रमा से शुक्र पंचम भाव में होंगे यह भी एक शुभ संयोग है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष-

घरेलू आयोजन में भाग लेंगे, मातृपक्ष से विशिष्टजनों का समाचार मिलेगा, मतभेदों से बचने का प्रयास करें, मार्गदर्शन मिलेगा।

वृषभ-

मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण समाचारों की योजना बनेगी, जरूरी विचार विमर्श होगा।

मिथुन-

रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क-

नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण कर्ज हो सकता है, अतिथि आगमन होगा, इष्ट मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से कुछ कार्यो में सफलता मिलेगी।

सिंह-

विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकला बना लेंगे, संतान संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, नवीन कार्यो के प्रति मन का झुकाव रहेगा।

कन्या-

प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, अधिनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारों को प्रयास करने पर रोजगार मिलेगा।

तुला-

कारोबारी विस्तार की संभावना, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कुटुम्बियों का सहयोग प्राप्त होगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक-

सामाजिक कार्यो में शामिल होकर मन को खुशी मिलेगी,भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे, अधिक वाकपटुता से काम बिगड़ सकता है, वार्तालाप संयमित रखें।

धनु-

कार्यक्षेत्र में सहयोग लाभदायी रहेगा, यात्रा मे उठाईगीरों से सावधान रहें, दूर गये मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त हो
सकता है।

मकर-

अधिकारियों का मेलजोल लाभदायक रहेगा, इच्छित कार्यो की रूपरेखा बनेगी, सफलता प्राप्त होगी, मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा।

कुम्भ-

मन की बात मित्रों से कह दें, तनाव कम होगा, पारिवारिक यात्रा हो सकती है, नौकरी में व्यस्तता रहेगी, तनाव की स्थिति से बचें।

मीन-

नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था कर लेंगे, मानसिक प्रसन्नता होगी, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, परेशनियों का निवारण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button