देश-दुनियाफीचर्ड

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान, होशंगाबाद का नाम बदलकर रखेगे यह नाम

भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश में होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। बता दें कि पिछले कई सालों से होशंगाबाद का नाम बदलने की मांग चल रही थी। पिछले साल दिसंबर में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने होशंगाबाद का नाम बदलने की मांग की थी। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कब तक लुटेरे हुशंगशाह के नाम से होशंगाबाद को पहचाना जाएगा। तब उन्होंने मांग की थी कि होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुर किया जाना चाहिए। रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि जिस लुटेरे ने हमारे मठ-मंदिर तोड़े उसके नाम पर किसी शहर का नाम रखा जाए यह उन्हें मंजूर नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि यहां से मां नर्मदा बहती हैं जिनके दर्शन मात्र से ही दुख कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए होशंगाबाद का नामकरण किया जाना चाहिए और नर्मदापुर ही होना चाहिए। गौरतलब है कि बीजेपी शासित राज्यों में नाम बदलने का सिलसिला कोई नया नहीं है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया। इसके अलावा मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश में भी होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button