खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

CM केसीआर ने खड़े किए कांग्रेस पर सवाल तो राहुल गांधी बोले- ‘जहां आप पढ़े, वो स्कूल हमने बनवाया’

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम केसीआर को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि संसद में केसीआर पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करते हैं…

तेलंगाना (ए)। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अपने जोरों पर है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार 26 नवंबर को तेलंगाना के सीएम और बीआरएस चीफ केसीआर पर निशाना साधा. केसीआर ने एक रैली में सवाल किया था कि आखिर कांग्रेस ने तेलंगाना में किया क्या है?

इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने केसीआर को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने क्या किया है? मैं उन्हें बताता हूं कि कांग्रेस ने क्या किया- जिन सड़कों पर केसीआर चलते हैं, वो कांग्रेस ने बनाईं और जिस स्कूल या यूनिवर्सिटी में वो पढ़ें हैं, वो कांग्रेस ने बनाया है।’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, “जो पीएम मोदी कहते हैं वहीं केसीआर भी कहते हैं. संसद में केसीआर पीएम मोदी की मदद करते है. अगर केसीआर पीएम मोदी के साथ नहीं हैं तो इनके खिलाफ केस क्यों नहीं होता?”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “मैं पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लड़ता हूं. मेरे खिलाफ 24 केस हैं. पांच दिन के लिए ईडी ने मुझसे 55 घंटे सवाल किए. मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी, मेरा घर छीन लिया गया. मैंने उनसे कहा मेरा घर ले जाओ, मुझे नहीं चाहिए. मेरा घर हिंदुस्तान के करोड़ों गरीबों के दिल में है।”

बीजेपी पर लगाया आरोप तेलंगाना में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि हम ओबीसी मुख्यमंत्री लाएंगे. इस पर सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पहले दो फीसदी वोट तो ले आओ. कांग्रेस ने बीजेपी की हवा निकाल दी. बीजेपी पीछे से केसीआर की मदद कर रहा है. इस खेल में एआईएमआईएम भी है. जहां भी कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ लड़ती है, वहां एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को टिकट मिल जाता है।”

कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “तेलंगाना से किए सभी वादों के लिए हम सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में कानून बना देंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button