खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं- विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी, तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद: राहुल गांधी

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी…

नईदिल्ली (ए)। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए रविवार (3 दिसंबर) को कहा कि हम इसे स्वीकार करते हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।”

दरअसल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता से कांग्रेस बाहर होती हुई दिख रही है तो मध्य प्रदेश में लोगों ने एक बार फिर से बीजेपी को मौका दिया है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

प्रियंका गांधी क्या बोलीं?
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है. यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है. यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है।

उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद. कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है.  राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है. जनता का फैसला सिर माथे पर।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button