छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रतिवेदन तैयार कर देने के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी रूप सिंह, ग्राम मरहटा, जिला सूरजपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि उनके एवं उनकी बहन के नाम पर ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर स्थित भूमि को महामाया कोयला खदान जरही के द्वारा अधिग्रहित किया गया है।

उक्त भूमि के नामांतरण एवं नौकरी हेतु पटवारी प्रतिवेदन तैयार कर देने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी, ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से दिनांक 22.04.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएल्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button