दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नशे का सौदागर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, 8.73 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त

भिलाई। दिनांक 12.01.2024 की रात्रि करीबन 11.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान सुपेला के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर विक्रय करने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नशा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 12.01.2024 की रात्रि करीबन 11.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान सुपेला के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर विक्रय करने आया है।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर संदेही को घेराबंदी का पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम सदेश मेश्राम पिता रमेश मेश्राम उम्र 28 साल निवासी टीचर कालोनी छोटा भवानी नगर सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी सदेश मेश्राम के कब्जे से 18 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, 8.73 ग्राम कीमती 19000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 12.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नरेन्द्र सोनी, प्र.आर. अभय शुक्ला, आरक्षक विवेक सिंह, जुनैद सिद्धीकी, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र–37/2024
धारा–21(ख), 27(क) एन.डी.पी.एस. एक्ट
जप्ती- 18 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, 8.73 ग्राम कीमती 19000 रूपये

आरोपी का नाम- सदेश मेश्राम पिता रमेश मेश्राम उम्र 28 साल निवासी टीचर कालोनी छोटा भवानी नगर सरस्वती नगर रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button