BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षकों ने दिखाई ईमानदारी, सड़क पर मिले 60500 रुपए को वास्तविक मालिक को लौटाया, एसपी ने की सराहना

बालोद। दिनांक 21 अगस्त 2026 को थाना सुरेगांव में पदस्थ आरक्षक अरविंद दोहरे एवं आरक्षक वरुण कुर्रे ड्यूटी पर जाते समय ITI सुरेगांव के पास सड़क पर ₹60,500 नगद पड़े हुए मिले।

दोनों आरक्षकों द्वारा ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए रकम के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की गई। जानकारी एवं पतासाजी के दौरान उक्त रकम टूमन लाल निर्मलकर, निवासी ग्राम खुर्सीपार, थाना बालोद, जिला बालोद की होने की जानकारी प्राप्त हुई।

इसके पश्चात एमएम टूमन लाल निर्मलकर को थाना सुरेगांव बुलाकर आवश्यक सत्यापन के बाद ₹60,500 की पूरी रकम सुरक्षित रूप से उन्हें वापस कर दी गई।

आरक्षक अरविंद दोहरे एवं आरक्षक वरुण कुर्रे द्वारा प्रदर्शित ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशील पुलिसिंग की पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण द्वारा सराहना की गई।

उन्होंने दोनों आरक्षकों के इस कार्य को पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि एवं आमजन के विश्वास को मजबूत करने वाला अनुकरणीय उदाहरण बताया।

Related Posts