खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी रक्षाबंधन की बधाई, कहा- यह सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अवसर

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं…

 

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का अवसर है।

उन्होंने एक संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी अवसर है। यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।

उन्होंने सभी से एक समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लेने को कहा। जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई की तरक्की और सुखी जीवन की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। इस दौरान भाई भी बहन के प्रेम-सम्मान को स्वीकार करते हुए उसे जीवन भर रक्षा का वचन देता है। यह दिन रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है।

रक्षाबंधन न केवल भारत का मुख्य पर्व है बल्कि कई अन्य देशों में भी इसकी खास रौनक देखने को मिलती हैं। इस वर्ष 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button