दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

DFO दिपेश कपिल के नेतृत्व में वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, प्रतिबंधित लकड़ी का परिवहन करते 5 गाड़ी जप्त

दुर्ग। जिले के धमधा एवं पाटन वृत्त में वन विभाग की विभागीय टीम/विभागीय अधिकारियों द्वारा 04 दिसम्बर 2025 को निर्धारित रोस्टर एवं रात्रि गश्त के दौरान प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन किये जा रहे 05 वाहनों को पकड़कर जप्ती की कार्यवाही करते हुए वन अपराध क्रमांक 76/22, 76/23, 76/24, 76/25, 53/24 दिनांक 05 दिसम्बर 2025 पंजीबद्ध किया गया।

04 वाहनों, वाहन क्रमांक सी.जी. 04 जे.सी. 8048, सी.जी. 06 एम. 0463, सी.जी. 07 सी.ए. 1055, सी.जी. 07 सी. 7985 को जप्ती कर पाटन डिपो में रखा गया। एक वाहन सी.जी. 04 जे.डी. 7725 कुम्हारी डिपो में रखा गया है।

डीएफओ दिपेश कपिल के अनुसार नियमानुसार अभियुक्तों से मुआवजा की राशि अधिरोपित करते हुए प्रतिबंधित काष्ठों को राजसात की कार्यवाही की जाएगी।

इस प्रकार वन संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभाग द्वारा सघन/सतत निरीक्षण कर आरामिलों एवं अवैध परिवहन पर कड़ा कार्यवाही करते हुए नियमानुसार वन अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button