दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निकाय चुनाव के अभ्यर्थियों को लेखा व्यय जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी

दुर्ग। जिले के अंतर्गत नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुके कुल 720 अभ्यर्थियों में से 563 अभ्यर्थियों द्वारा सरपंच में किए गए खर्चे का अंतिम लेख समय पूर्व जमा कर दिया गया है, शेष बचे 157 अभ्यर्थियों से अभी तक हिसाब प्राप्त नहीं हो पाया है। अलग-अलग नगरीय निकाय में हिसाब प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों से 87 कर्मचारियों की टीम निरंतर कार्य कर रही है।

समय पूर्व हिसाब जमा कर अंतिम तिथि भीड़भाड़ से बचने के लिए सभी टीमों के द्वारा शेष बचे अभ्यर्थियचों को लिखित सूचना के साथ साथ दूरभाष के द्वारा भी व्यय संपरीक्षक अधिकारियों तथा संबंधितम आयुक्त नगरीय निकाय द्वारा बार-बार स्मरण कराया जा रहा है इसके बावजूद हिसाब जमा करने में रूची नहीं ली जा रही है।

संबंध में जिला स्तरीय व्यय लेखा नोडल आफिसर देवेन्द्र चौबे ने नगर निगम भिलाई के शेष 40 अभ्यर्थियों, नगर निगम भिलाई-चरौदा के शेष 77 अभ्यर्थियों नगर निगम रिसाली के 3 अभ्यर्थियों नगर पालिका परिषद के शेष 37 अीयर्थियों से अनुरोध किया है कि व्यय लेखा जमा करने की अंतिम तिथि की प्रतिक्षा न करते हुए शेष बचे हुए कार्य दिवस में 22 जनवरी के पूर्व अनिवार्य रूप से प्रपत्र-क में दैनिक लेखा, प्रपत्र-ख में संपूर्ण व्यय का सार तथा नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र जमा कर दें।

जिससे कि अंतिम तिथि 22 जनवरी को संपरीक्षक दल का संपूर्ण लेखा जिला निर्वाचन अधिकारी जिला दुर्ग को सौपा जा सके। यदि उक्त तिथि तक तिथि तक भी हिसाब जमा नहीं किया जाता तो नियम-171 झ के तहत् आगामी निर्वाचन के लिए पात्र नहीं रहेंगे तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियमानुसार आर्थिक फाईन भी लगाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button