छत्तीसगढ़फीचर्ड

अर्धवार्षिक परीक्षा के सवाल पर बवाल, दोनों शिक्षिकाओं ने मांगी माफी

रायपुर। शिक्षा सत्र 2025-26 में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा के कक्षा 4थी के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में “मोना के कुत्ते का नाम क्या है? उत्तर के रूप में चार विकल्प दिए गए, जिसमे शेरू के साथ राम नाम का विकल्प भी है। राम हिन्दु धर्म के अरार्घ्य देव है, विकल्प के रूप में राम का विकल्प देने से धार्मिक भावना आहत हुई है।

शिकायत की जांच के लिए गठित 05 सदस्यीय कमेटी के अभिमत अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारतीय ने पेपर निर्माण कर्ता शिखा सोनी प्रधान पाठक शास. प्राथमिक शाला नकटी, (खपरी) विकासखण्ड-तिल्दा, जिला-रायपुर को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही पेपर मॉडरेटर नम्रता वर्मा सहायक शिक्षक (संविदा) को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जा रहीं है।

उक्त प्रकरण में दोषी शिक्षिका शिखा सोनी ने अपने स्पष्टीकरण में भूल स्वीकार करते हुए एक प्रश्न के विकल्प में रामू (RAMU) के स्थान पर राम (RAM) शब्द अंकित हो गया। जो कि अज्ञान वश में अंकन हुई है। मेरे द्वारा रामू (RAMU) में यू (U) छूट गया।

पुनः अवलोकन करने पर भी मेरा ध्यान त्रुटि में नहीं गया। मेरा उद्देश्य किसी भी प्रकार धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना या किसी धर्म/समुदाय का अपमान करना कदापि नहीं था। प्रश्न निर्माण के समय यह शब्द त्रुटिवश अंकित हो गया, जिस पर मेरा ध्यान नहीं जा सका। इसके लिए मैं खेद प्रकट करती हूं, और क्षमा प्रार्थी हूँ।

इसी प्रकार नम्रता वर्मा सहायक शिक्षक (संविदा) में अपने स्पष्टीकरण में उल्लेख किया है, की जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त कक्षा चौथी अंग्रेजी के 02 सेट प्रश्न पत्र में से 01 सेट प्रश्न बनाना था। इसमे से एक प्रति प्रश्न बहुविकल्पीय 4 विकल्प दिए गए थे, जिसमे से मैने विकल्प को यथावत रहने दिया। भूलवश एक विकल्प राम को ठीक से नहीं देख पाई। मुझसे जाने अनजाने में गलती हुई है। जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। मैं भविष्य में इस प्रकार की कोई गलती नहीं करूंगी न ही मेरी किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की मंशा थी, अतएव मुझे माफ करने की कृपा करें।

साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने सहीं अनुभवी शिक्षक चयन नहीं करने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, तिल्दा और सहीं मॉडरेटर शिक्षक का चयन नहीं करने पर प्राचार्य, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय, रायपुर को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button