खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

DMF और CSR मद में आए 66.75 लाख रुपए के अनियमितता मामले में SBI बैंक का सीनियर मैनेजर और अस्पताल की एकाउंटेंट गिरफ्तार

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के डीएमएफ/सीएसआर मद में अनियमितता के प्रकरण में संलिप्त 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

दंतेवाड़ा। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा की लिखित रिपोर्ट पर की डीएमएफ/ सीएसआर मद में आये राशि 66,75,850/- रू. के आहरण भुगतान में अनियमितता की जानकारी मिलने पर थाना दंतेवाड़ा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा राहुल उयके के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के विरूद्ध पूर्व में वैधानिक कार्यवाही की गई थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दंतेवाड़ा के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर पिता स्व. रामचन्द्र ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी चितालंका बारसापारा थाना दन्तेवाड़ा, जिला- दन्तेवाड़ा (छग) एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा में कार्यरत् एकाउंटेट सहायक सुतापा कुन्डू पिता शंकर कुन्डू, उम्र 33 वर्ष, निवासी न्यु मार्केट बचेली, थाना बचेली, जिला दन्तेवाड़ा (छग) की संलिप्तता पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.02.2025 को उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है। मामले में विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में उनि. किशोर कुमार जोशी, उनि. रामकुमार श्याम, सउनि. सुनिता साहू, सउनि. पंकज धर, मप्रआर 121 डोमनी बघेल व थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button