छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की को अपने बेटे की मदद से बहला-फुसलाकर सोने चांदी के गहने मंगाकर अपहरण कर दुष्कर्म में सहयोग करने वाली फरार आरोपिया यूपी से गिरफ्तार

दुष्कर्म पीड़ित बालिका को अपने बेटे की मदद से बहला-फुसलाकर सोने चांदी के गहने मंगाकर अपहरण कर दुष्कर्म में सहयोग करने वाली फरार आरोपीया को पुलिस द्वारा उ. प्र. से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

बलोदाबाजार। थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में प्रार्थी ने दिनांक 04/7/23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बहन दिनांक 4/7/23 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है आस-पड़ोस व रिश्तेदारों में ढूंढने पर कहीं नहीं मिली की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पीड़िता को बरामद कर आरोपी मनोज राजपूत पिता ओमप्रकाश राजपूत उम्र 18 साल सकीम नगला खिमानी उत्तर प्रदेश को दिनांक 12/07/23 को गिरफ्तार कर जेल में निरूद्ध किया गया है।

मामले मे आरोपीया काजल राजपूत फरार थी एवं पुलिस से लुक छुप कर रह रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में थाना लवन प्रभारी निरीक्षक केसर पराग द्वारा टीम गठित कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था।

टीम द्वारा आरोपिया की सकुनत पर दबीश देकर गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल बरामद किया गया। आरोपिया का ट्रांजिट रिमांड लेकर थाना लवन लाया गया एवं दिनांक 5.9.2023 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि जीवन लाल वर्मा, आरक्षक रूपेश साहू, महिला आरक्षक लोकेश्वरी साहू का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक- 112/23 धारा- 363,366,376(2) (n), 34 भादवि, 6 पाक्सो एक्ट।

आरोपी- काजल राजपूत पति ओमप्रकाश राजपूत उम्र 45 साल निवासी नगला खिमानी थाना सुन्नगढी जिला कासगंज उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button