खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रज्ज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर एसआईटी ने किया गिरफ्तार, आज जज के सामने करेंगे पेश

एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया, उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया…

बेंगलुरु (ए)। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जदएस से निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।आज उन्हें जज के सामने पेश किये जाने की संभावना है। प्रज्ज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है। सूत्रों के मुताबिक प्रज्वल म्यूनिख से लुफ्थांसा एयरलाइन के बिजनेस क्लास का हवाई टिकट बुक किया था। टिकट बुक करते समय रेवन्ना ने अपना संपर्क नंबर और ईमेल आईडी नहीं साझा की थी। एसआईटी प्रज्ज्वल के विमान में चढ़ने पर नजर रखने के लिए एयरलाइन और अधिकारियों के साथ पहले से ही समन्वय कर चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया। गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्ज्वल ने पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को भारत वापसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एसआईटी रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए पहले से तैयार थी। पिछले दिनों इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

बता दें कि प्रज्ज्वल की संभावित देश वापसी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया था। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम शुक्रवार को जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है। बृहस्पतिवार को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ प्रदर्शन

इससे पहले बृहस्पतिवार को कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ‘हासन चलो’ मार्च में शिरकत की व आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। इस मार्च का आयोजन ‘नवेड्डु निलादिद्दरे’ नामक मानवाधिकार समूह द्वारा किया था। इसमें राज्य भर से महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और दलितों ने हिस्सा लिया।

हासन लोस सीट से एनडीए प्रत्याशी प्रज्ज्वल आरोप लगने के बाद विदेश भाग गया था। अभी तक उसके खिलाफ यौन शोषण के दो मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच, प्रज्ज्वल के वकील ने विशेष अदालत में दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जो खारिज हो गई। वहीं, एसआईटी ने मंगलवार को हासन के जिला मुख्यालय में स्थित प्रज्वल के आवास पर तलाशी ली। कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button