BREAKING

13 hours ago
दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, आरोपी कैशियर गिरफ्तार

भिलाई। हाईटेक अस्पताल के संचालक मनोज अग्रवाल द्वारा चौकी स्मृति नगर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में पिछले लगभग 06 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत जसविंदर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी 122/डी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखी जा रही थी।

शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया है। इस पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1301/2026, धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गबन की राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी द्वारा राशि बैंक में जमा करने के संबंध में ई-मेल के माध्यम से गलत जानकारी देकर वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया गया था।

पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जसविंदर सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा गबन की राशि से खरीदा गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/-, विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम: जसविंदर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी 122/डी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

जप्त सामग्री: सैमसंग कंपनी का 01 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/-

Related Posts