छत्तीसगढ़फीचर्ड

रात को घर के छत से कुदकर डराधमका कर महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर डराधमका महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर…आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 800/2023, धारा 323, 506बी, 376, 450 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही…

कबीरधाम। जिले के थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थिया द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक- 25.11.2023 को मेरे पति घर में नहीं थे, रात्रि में मेरे सास ससुर अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गये थे, तभी रात्रि में लगभग 10.30 बजे संदीप कौशिक पिता राजेश कौशिक हमारे घर के छत से कुदकर मेरे कमरे में घुस गया। और मेरे से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा।

जब मैं मना की तो मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये तुमको सबके सामने बदनाम कर दूंगा कहने लगा। जिसकी हैवानियत देख कर मैं बहुत डर गई थी फिर संदीप कौशिक मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसी समय मेरे पति घर आ गये, मेरे पति को देखकर संदीप कौशिक भागने लगा तब मेरे पति संदीप कौशिक को पकडे़ तब संदीप कौशिक मेरे पति के साथ झुमा झपटी किया। जिससे मेरे पति के दाहिने हाथ में चोट लगा है।

उसके बाद संदीप कौशिक झटका देकर भाग गया, संदीप कौशिक मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 800/2023 धारा 323, 506बी, 376, 450 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया।

दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लिया गया है। उक्त प्रकरण के विवेचना से आरोपी संदीप कौशिक पिता राजेश कौशिक उम्र 22 वर्ष साकिन कांपा थाना सिटी कोतवाली कवर्धा जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध विधिवत उचित वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडि0 रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप. निरीक्षक उमा उपाध्याय एवं महिला आरक्षक मान कुमारी, आरक्षक पवन राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button