खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

EOW ने 80 लोगों पर दर्ज किया एफआईआर, 10 करोड़ का टैक्स बचाने के लिए दो अरब का घोटाला का मामला

फर्जी तरीके से कंपनी बनाने और टैक्स बचाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरे मामले में तकरीबन 80 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है। करीब दो अरब रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है…

उज्जैन (ए)। ईओडब्ल्यू ने बुधवार को उज्जैन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 फर्जी कंपनियों और 80 लोगों पर दो अरब के घोटाले का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये का टैक्स बचाने के लिए फर्जी कंपनियों के नाम से रजिस्ट्रेशन करवाया था। दो साल पहले इंदौर के एक व्यापारी ने इसकी शिकायत EOW उज्जैन से की थी। इसके बाद EOW ने 80 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

उज्जैन EOW निरीक्षक अनिल शुक्ला ने बताया, नीमच स्थित कंपनी अग्रवाल सोया एक्स्ट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी धामनिया द्वारा साल 2017 से 2022 के बीच अन्य कुल 36 बोगस फर्म और उनके संचालक के साथ मिलकर कूटरचित इन्वाइस, बिल और बिल्टी तैयार किए गए। साथ ही सोयाबीन डीओसी का फर्जी क्रय-विक्रय बताकर संदेहीगण गोपाल सिंघल, शालिनी सिंघल दीपक सिंघल और नवनीत गर्ग ने अपनी कंपनी अग्रवाल सोया एक्स्ट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक के रूप में फर्जी ट्रांसपोर्ट नारायण फाइट केरियर 35 आदर्श नगर इंदौर के प्रोप्राइटर व अन्य के साथ फर्म के संचालक एवं GSTIN के धारक (कपिल ट्रेडिंग कंपनी), (गुरु कृपा इंटरप्राइजेज), एके कॉर्पोरेशन कलिंगा ओवरसीज, सनलाइट इंटरनेशनल फर्म, सुपर सोपी मार्ट, नीमिश इंटरप्राइजेज, अमर ज्योति इंटरप्राइजेज, श्री मित्तल कॉर्पोरेशन फर्म, समृद्धि ट्रेडर्स फर्म, श्रीनाथ कार्पोरेशन फर्म, जीवन गर्ग ओवरसीज, लॉजिक इंडिया, हेंज ट्रेड लिंक्स, ग्रीन इंडस्ट्रियल फर्म, आरआर इंटरप्राइजेस फर्म, ओम इंटरप्राइजेस फर्म, मेहुल ट्रेडर्स फर्म, राम ट्रेडिंग फर्म, आशीर्वाद इंटरनेशनल फर्म, आरके इंटरप्राइजेस फर्म, सूर्य किरण ट्रेडिंग कंपनी, श्री गणपति इंटरप्राइजेज, भारत सेल्स फर्म, अग्रवाल इंटरप्राइजेज, सुमित्रा ट्रेडिंग कंपनी, ओम ट्रेडिंग कंपनी,  एमेज इंटरप्राइजेज, दिव्य ज्योति इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एसडीएम एग्रो इंडस्ट्रीज, आशो कुमार रामानंद, कीर्ति ट्रेडर्स, एमएस कॉर्पोरेशन, श्री शांति इंटरप्राइजेज, सांईनाथ इंटरप्राइजेस फर्म और मां शीतला ट्रेडर्स शामिल रहे।

षड्यंत्र के अनुसरण में कूटरचित बिल, इनवाइस, बिल्टी, तोल रसीदे आदि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सोयाबीन, सोयाबीन डीओसी और सोयाबीन तेल का एक अरब अट्ठानवे करोड़ छत्तीस लाख चौबीस हजार दौ सौ चालीस रुपये का फर्जी व्यापार करना दर्शाकर बेइमानी एवं कपटपूर्वक नौ करोड़ अट्ठानवे लाख सड़सठ हजार सात सौ सात रुपये का टैक्स क्रेडिट अवैध रूप से प्राप्त कर अवैध लाभ प्राप्त किया है। साथ ही शासन को राशि 9,98,67,707 रुपये राजस्व की आर्थिक हानिकारित कर शासन के साथ धोखाधड़ी की है।

उज्जैन EOW निरीक्षक अनिल शुक्ला ने बताया, मामले की जांच में पता चला कि अग्रवाल सोया संचालक गोपाल सिंघल, दीपक सिंघल सहित करीब 80 लोगों ने धोखाधड़ी के लिए 39 फर्जी कम्पनियां बना रखी हैं। इन कम्पनियों ने खली और तेल के व्यापार की आड़ में अब तक 2 अरब रुपये का घोटाला किया है। पुख्ता जानकारी के बाद बुधवार को अग्रवाल सोया के साथ ही सभी कम्पनियों और उनके संचालकों के 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त प्रकरण की जांच में सीजीएसटी उज्जैन द्वारा भी जांच की जा रही है। उपरोक्त कार्य में सीमा शर्मा सहायक लोक अभियोजन अधिकारी इकाई उज्जैन के साथ अनिल कुमार शुक्ला निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक अशोक राव, प्रधान आरक्षक गौरव जोशी का सराहनीय कार्य रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button