खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

G-7 सम्मेलन में शामिल होने इटली जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तीसरे कार्यकाल का होगा पहला विदेश दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के शुरू होने के बाद पहली यात्रा इटली की करेंगे। जॉर्जिया मेलोनी ने उन्हें G-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है…

नईदिल्ली (ए)। भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। पीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी की पहली यात्रा का अपडेट भी सामने आ गया है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अपने नए कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा में इटली जा रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को इस साल हो रहे G7 सम्मेलन में भाग लेने का न्योता दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा का शेड्यूल सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 13 जून को इटली की यात्रा पर जाएंगे। वह  G7 में विशेष आमंत्रित सदस्य देश के तौर पर शामिल होने वाले हैं। सम्मेलन के समाप्त होने के बाद पीएम मोदी 15 जून को वापस भारत आ जाएंगे।

दरअसल, G7 दुनिया की 7 सबसे विकसित देशों का समूह है जिसमें  अमरीका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं। इसे ग्रुप और 7 भी कहा जाता है। इस समूह की पहली बैठक साल 1975 में 6 देशों के साथ हुई थी। इसके अगले साल कनाडा भी इसमें जुड़ गया।

G7 सम्मेलि में वैश्विक आर्थिक संकट, स्वतंत्रता और मानवाधिकार, लोकतंत्र, सतत विकास, कानून के शासन आदि के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। हर साल समूह के अलग-अलग सदस्य देश इस बैठक की अध्यक्षता करता है। अध्यक्ष देश विशेष अतिथि के रूप में किसी अन्य देश को आमंत्रित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button