दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

GRP चरोदा ने लूट के आरोपी को किया गिरफतार, चाकू मार कर घायल कर लूटे थे पर्स

भिलाई 3। दिनांक 26/08/23 के सुबह 5.20 बजे घनिकेशरी निवासी जी. केबिन बस्ती बीएमवाई चरोदा से पीपी यार्ड कलोनी चरोदा के पास 2 अज्ञात लडको द्वारा चाकू मार कर घायल कर पर्स को लूट लिया गया था।

प्राथी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 106/23 धारा 392, 394, 34 आईपीसी कायम किया गया। अपराध गंभीर किस्म के होने से एसआरपी रेल रायपुर के निर्देश पर एवम उप.पु.अधि. के मार्गदर्शन जीआरपी चौकी चरोदा द्वारा विशेष टीम बना कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया गया।

उक्त अज्ञात आरोपी को गार्ड ड्रावर लाबी चरोदा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी 1. राहुल भोई पिता लखन भोई उम्र 19 साल पता अटल आवास दादर चरोदा के कब्जे से लूटी हुई एक काला कलर का पर्स, नगदी रकम, एक लोहे का धारदार चाकू तथा एक स्कूटी जप्त किया गया है। विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के कब्जे से लूटी हुई रकम जप्त किया गया है।

मान.न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया। तथा विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय दुर्ग पेश किया गया है।

इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान: जीआरपी थाना प्रभारी भिलाई निरीक्षक आर. के बोर्झा चौकी चरोदा प्रभारी एएसआई महेंद्र प्रसाद, आर.98 विष्णु सुमन, 449 प्रकाश सोनी, 30 भगवानदास पुरेना, 250 रविशंकर डहरे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button