दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगर पालिक निगम भिलाई में अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे का कार्य संपन्न, ओबीसी घरो की संख्या 38244

भिलाई। शासन के आदेशानुसार ओबीसी सर्वे का कार्य बीएलओ एवं उनके सहायको द्वारा किया जा रहा था। सर्वेक्षण किये गये घरो की संख्या 127024 है, जिसमे ओबीसी घरो की संख्या 38244 है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में घर.घर ओबीसी सर्वे के दौरान निर्धारित लक्ष्य से अधिक सर्वे किया गया।

शासन के द्वारा ओबीसी सर्वे का जो लक्ष्य नगर निगम भिलाई को दिया गया थाए उसी के अंतर्गत आयुक्त ने आदेश जारी कर ओबीसी सर्वे कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर नरेन्द्र कुमार बंजारे को नोडल अधिकारी एवं जोन के राजस्व अधिकारी धीरज साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया।

जिसके मार्गदर्शन में पुरे 70 वार्डो के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हुए। ओबीसी सर्वे कार्य के लिए 409 बीएलओ, 70 निगम के वार्ड प्रभारी, 70 सर्वेक्षण प्रभारी एवं 70 सहायक सर्वेक्षण प्रभारी की डयूटी लगाई गई है। जो बीएलओ के साथ संलग्न होकर घर.घर जाकर ओबीसी सर्वे का कार्य संपादित किये है।

प्राप्त आंकड़ो के अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र में कुल 127024 घरों का सर्वेक्षण किया गया। जिसमे 38244 ओबीसी परिवार पाये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button