छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की आज 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया। सादा जीवन उच्च विचार के मार्गदर्शी सिद्धांत को उन्होंने आजीवन अपनाया और लोगों के लिए मिसाल प्रस्तुत की। सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। शास़्त्री जी ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कई बार जेल भी गए। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास़्त्री जी के जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के संतों ने की सौजन्य भेंट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पहुना में छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब के नेतृत्व में 20 से अधिक संतों ने सौजन्य मुलाकात की। संतों के प्रतिनिधि मंडल ने पूरे प्रदेश के 140 कबीर आश्रमों के संतों तथा प्रदेश के कबीर पंथ के अनुयायियों की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

संतों के प्रतिनिधि मंडल में संत घनश्याम साहेब मंदरौद, संत बलवान साहेब, संत पुराण साहेब, संत क्षेमेंद्र साहेब, संत पुनीत साहेब, संत हेमेंद्र साहेब, संत गुरुपालन साहेब, संत घनश्याम साहेब गुल्लू, संत शोधकर साहेब, संत चिरंजीव साहेब, संत रतन साहेब, संत तुलसी साहेब, भागवत दास, साध्वी भागबती साहेब, साध्वी सीमा, साध्वीसुप्रिया, साध्वी संतोषी आदि शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button