छत्तीसगढ़फीचर्ड

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 2.04 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 2.04 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार…निवेश के नाम पर करोड़ों का खेल खत्म, नया रायपुर से दबोचे गए ठग दंपति…निवेशकों से ₹2 करोड़ से अधिक की ठगी, तकनीकी इनपुट से पुलिस के हत्थे चढ़े पति-पत्नी…

 

जांजगीर चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

प्रार्थी हेमदत्त केशरवानी निवासी चांपा ने 24 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता से थी। हरिशंकर गुप्ता और उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया।

उनकी बातों में आकर प्रार्थी सहित अन्य लोगों ने चेक एवं आरटीजीएस के माध्यम से कुल ₹2,04,97,502 आरोपियों के खाते में जमा कर दिए। आरोपियों ने केवल ₹39,99,400 वापस किए, जबकि शेष रकम लौटाने से लगातार टालमटोल करते रहे और अंततः राशि का गबन कर लिया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार होकर स्थान बदलते रहे। थाना चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर नया रायपुर से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर करने पर उनके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन एवं चेकबुक जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button