खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मिलियें दुनिया के सबसे उम्रदराज बॉडी बिल्डर से, 90 साल की उम्र में बनाई है गजब की बॉडी

दुनिया के सबसे बुजुर्ग बॉडी बिल्डर का नाम है जिम आरिंगटन. जिम अमेरिका के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 90 साल के करीब है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, वो दुनिया के सबसे उम्रदराज बॉडी बिल्डर हैं…

नईदिल्ली (ए)। आज के समय में बॉडी बिल्डिंग करना युवाओं का सबसे बड़ा शौक है. इसकी वजह ये है कि लोग अब अच्छी बॉडी को अपनी सुंदरता से जोड़ कर देखते हैं. यानी जिसकी जितनी अच्छी बॉडी वो उतना ज्यादा हैंडसम. फिल्मों में भी ज्यादातर हीरो बॉडी बिल्डर होते हैं. अब तो दुनियाभर में ये एक बड़े स्पोर्ट में तब्दील हो गया है. वर्ल्ड लेवल पर इसके मुकाबले होते हैं और जीतने वाले को अच्छी खासी राशि मिलती है. खैर आज हम एक ऐसे बॉडी बिल्डर के बारे में बात करेंगे जिसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग बॉडी बिल्डर कहा जाता है।

दुनिया का सबसे बुजुर्ग बॉडी बिल्डर का नाम है जिम आरिंगटन. जिम अमेरिका के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 90 साल के करीब है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है कि वो दुनिया के सबसे उम्रदराज बॉडी बिल्डर हैं. उनके नाम ये रिकॉर्ड आज नहीं बल्कि साल 2015 में ही दर्ज हो गया था. 83 साल की उम्र में उन्होंने ये खिताब अपने नाम कर लिया था।

जिम अरिंगटन को लेकर जो जानकारी हमे मिली उसके मुताबिक, जब उनका जन्म हुआ था तो वो प्रीमेच्योर बेबी थे. यानि उनका जन्म समय से पहले हो गया था. जन्म के समय उनका वजन मात्र ढाई किलो था. जिम पैदा होते ही अस्थमा से पीड़ित हो गए थे, उनके माता पिता ने उन्हें बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था।

जिम अरिंगटन मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्होंने 15 साल की उम्र में फैसला किया था कि वह अब इस जिंदगी को बेहतर बनाएंगे और एक अच्छी बॉडी बनाएंगे. जिम बचपन से ही सुपर हीरो बनना चाहते थे. वो स्कूल के दिनों से ही सोचते थे कि ऐसा क्या किया जाए कि वह सबसे आगे रहें. वो चाहते थे कि पूरे क्लास में वह सबसे शक्तिशाली रहें. इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की और धीरे धीरे उन्होंने एक अच्छी बॉडी बना ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button