छत्तीसगढ़फीचर्ड

मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, कहा- प्रशिक्षण में बताए जा रहे बारीकियों को गंभीरता से समझे

रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सफल आयोजन के लिए राजधानी रायपुर में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने खालसा स्कूल स्थित प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण करें।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया की सफलता का पहलू प्रशिक्षित और तत्पर मतदान दल है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे मतदान से जुड़े हर पहलू को बारीकी से समझें ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से और बिना किसी व्यवधान के चलाया जा सके।

गौरतलब है कि खालसा स्कूल, जेएन पांडे शासकीय स्कूल और शासकीय जेआर दानी स्कूल में भी मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मतदान के हर चरण, ईवीएम संचालन, मतदाता पंक्ति की व्यवस्था और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित थे।

कार्यकाल के अंतिम क्षणों तक कार्य करना वाला अधिकारी कर्मवीर- कलेक्टर डॉ सिंह: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रिटायरमेंट के दिन मतदान प्रशिक्षण में शामिल हुए वित्त विभाग के संयुक्त संचालक रमाकांत वर्मा का सम्मान किया। यह कार्यक्रम खालसा स्कूल स्थित मतदान प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया। श्री वर्मा शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे और मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे थे।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके सराहना करते हुए कहा कि यदि पूरे नौकरी के कार्यकाल में गंभीरता से कार्य करता है और अंतिम क्षणों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है वह कर्मवीर है। कर्मठ व्यक्ति ही काम के प्रति सजग और जिम्मेदार होता है।

कलेक्टर ने श्री वर्मा को शाल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया और कहा कि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत से कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कलेक्टर ने यह भी बताया कि श्री वर्मा ने अपने कार्यकाल में हमेशा अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया, जो सभी के लिए एक आदर्श है। श्री वर्मा, जो अब रिटायर हो चुके हैं, नगरीय निकाय निर्वाचन के मतदान प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि उपस्थित कर्मचारियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि वे अपने कार्यों में और अधिक जिम्मेदार और प्रतिबद्ध बन सकें।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित थे। उन्होंने भी श्री वर्मा के योगदान को सराहा और उनकी कार्यशैली को सभी के लिए एक उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button